STORYMIRROR

KARAN KOVIND

Others

4  

KARAN KOVIND

Others

नया साल आया है

नया साल आया है

1 min
423

एक नये प्रकाश के साथ

एक नये दिवस के साथ 

नया साल आया है।


कोहरे भरे धुंध में

रिमझिम फुहारों

सर्दी भरी रातों में 

झिलमिल सितारे

गीत गाते मछुआरे

नदियां किनारे 

गीत गाते मछुआरे

नदियां किनारे।


बहती हुती नाव में 

नया साल आया है।


झड़ चुके पेड़ों के

झुरमुट सिरहाने 

टूट चुके पत्तो के

झुटपुट कुहासे

गीत गाते मछुआरू

नदियां किनारे।


बहती हुती नाव में

नया साल आया है।


रात को चांदनी में 

चकमक कतारें

दिन के उजाले में

झमाझम बहारें

गीत गाते मछुआरे

नदियां किनारे।


बहती हुती नाव में 

नया साल आया है।


नये नये फूलों के

साथ नया साल आया है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन