STORYMIRROR

Swapnil Jain

Classics

4  

Swapnil Jain

Classics

जनवरी की खुशियां

जनवरी की खुशियां

1 min
316

जनवरी से जन्म होता है खुशियों के नव वर्ष का

ये समय होता अपनो संग उत्सव हर्ष का


संगी साथी सब वर्ष नये में आनंदित हो जाते हैं

पिकनिक और संग घूमने जाकर आनंद खूब मानते हैं


इस माह में कई अन्य उत्सव और त्यौहार भी आते हैं

आग जलाकर लोहड़ी गाते, बच्चे पतंग उड़ाते हैं


वो काटा वो खींचा के स्वर छत छत में गूंजे जाते हैं

घिर्री पकड़ ढील जाने दे, आसमान पतंग पहुँचाते हैं


इस माह में उत्सव ही उत्सव आनंद से भर जाते हैं

जनवरी के शुरुआत से ही सब खुशियाँ खूब मनाते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics