STORYMIRROR

Dr. Saroj Acharya

Abstract Inspirational

3  

Dr. Saroj Acharya

Abstract Inspirational

जंगल

जंगल

1 min
235

जिंदगी के जंगल से गुज़रे हम

कुछ एहसासों की नरम

टहनियों ने सहलाया..

कुछ ने खराशें भी दीं

जो आज भी सालती है!


कुछ एहसासों के पत्ते

ज़हरीले भी थे

जलन दे गए उम्र भर को।

पर फिर भी

जंगल ख़ूबसूरत है

कई उलझनों के राज़ छुपाये

कई सूखी सी पड़ी उम्मीदों

के दरख़्त थामे।


हम गुज़र रहें है

या ये वक्त

नहीं मालूम

किसी थके से पत्थर पर बैठ कर

चढ़ी हुयी सांसों से पूछेंगे!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract