STORYMIRROR

Ratna Kaul Bhardwaj

Inspirational

4  

Ratna Kaul Bhardwaj

Inspirational

जंग जारी है,जीतना ज़रूरी है

जंग जारी है,जीतना ज़रूरी है

1 min
312


यह काली रात ज़रा थोड़ी लम्बी है

पर सूरज का उगना भी तय है

समय लग रहा है ज़रा सम्बलने में

क्योंकि अंदर छुपा बैठा एक भय है


उम्मीद खोना नही है ध्यानतदारी

कोशिशें ही कामयाब होती है

बीच राह से वापिस लौट जाना

क्या अक्लमंदी की निशानी है?


एक झुट हुआ है यह विश्व सारा

कोरोना दानव का नाश करने में

समय दूर नही,औन्दे मुह गिर जाएगा

अब लापरवाही नही होगी, संभालने में


यह महामारी एक चुनौती है

जंग जारी है, जीतना ज़रूरी है

विवेक और धैर्य की ड़ोर थामो

इसी में हम सब की भलाई है


ए बुरे वक़्त तू इतना मत इतरा

कल तू भी "गया वक़्त" कहलाएगा

यह जंग हम जीत लेंगे हर हाल में

तू कभी भी लौट कर न आ पायेगा


मरे हुए ज़मीर, सोई हुई आत्माएं

अबके वास्तव में खुलकर जाग जाएंगी

सृष्टि में फिर से नूर छा जाएगा

समा में भी खुशहाली छा जाएगी......


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational