STORYMIRROR

Rashmi Lata Mishra

Inspirational

4  

Rashmi Lata Mishra

Inspirational

जिंदगी

जिंदगी

1 min
218


जिंदगी जिंदगी है, कोई खेल नहीं

सहारा हाड़ मांस का भी है,

केवल सांसो का मेल नहीं।


जीवन बहने का नाम है,

धारा नदिया सी तमाम है।


हरियाली है बागों की,

यह केवल पेड़ नहीं

जिंदगी जिंदगी है कोई खेल नहीं।


सागर की मौजो सी

इतराती है चलती।


तूफानी थपेड़ों से बचती संभलती,

मंजिल है सांसों की

बस पथ की रेल नहीं,

जिंदगी जिंदगी है कोई खेल नहीं।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational