STORYMIRROR

Omdeep Verma

Inspirational

4  

Omdeep Verma

Inspirational

जिंदगी की किताब

जिंदगी की किताब

1 min
537

विचारों की कलम में

भरकर स्याही उम्मीदों की 

करके ग़लतियों का शुद्धीकरण 

कहानी में नया मोड़ दे 

सफलता रूपी शब्द को 

जिंदगी की किताब में जोड़ दे ।।


नहीं आसान राहें कोई 

थोड़ी दुनियादारी भी सीख ले 

कोरे पन्ने सा है तू 

तकदीर अपनी तू लिख ले 

संघर्ष के इस माहौल में 

यकीन किस्मत पर रखना छोड़ दे  

सफलता रूपी शब्द को 

जिंदगी की किताब में जोड़ दे ।।


उतर खरा उन उम्मीदों पर 

जो तेरा दिल लगाए बैठा है 

करके दिखा सपना पूरा 

जो खुली आँखों से देखा है 

दिल में रख हौसला बुलंद 

जज़्बातों में बहना छोड़ दे 

सफलता रूपी शब्द को 

जिंदगी की किताब में जोड़ दे ।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational