STORYMIRROR

Omdeep Verma

Abstract Inspirational

4  

Omdeep Verma

Abstract Inspirational

हम लड़के कभी रोते नहीं

हम लड़के कभी रोते नहीं

1 min
96

चोट भी लगती है दर्द भी सहते है 

रोना नहीं रोते चुपचाप से रहते हैं 

अच्छे नहीं लगते तुम लोगों को 

क्योंकि हम बात बात पर 

आंसूओ के मोती पिरोते नहीं। 

पत्थर दिल कह देते हो तुम 

क्योंकि हम लड़के कभी रोते नहीं।


कभी दिन रात नहीं देखते 

औरों के लिए जीते है 

नहीं देखता कोई दर्द हमारे 

हम घूंट गमों के पीते है 

जब बढ़ जाता है दर्द दिल का 

सारी-सारी रात सोते नहीं। 

पत्थर दिल कह देते हो तुम 

क्योंकि हम लड़के कभी रोते नहीं।


मुस्कराते रहते हैं हम हमेशा 

तुम सोचते हो खुश बहुत है 

पढ़ा ही नहीं कभी तुमने कि 

इस मुस्कान के पीछे दु:ख बहुत है

आंखों में आंखें डाल बात करते है 

पलकें कभी भिगोते नहीं। 

पत्थर दिल कह देते हो तुम 

क्योंकि हम लड़के कभी रोते नहीं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract