STORYMIRROR

Kiran Bala

Abstract

3  

Kiran Bala

Abstract

जीवन

जीवन

1 min
284

गति का दूजा नाम है जीवन 

संघर्षों का एक सार है जीवन

बदले नित रूप जो पल-पल

भावनाओं का जाल है जीवन


कहीं मधुर मुस्कान है जीवन

कहीं तपन थकान है जीवन

उतार-चढ़ाव झेले जो प्रतिपल

सपनों की नई उड़ान है जीवन


कहीं श्रद्धा-विश्वास है जीवन

कहीं छल-अविश्वास है जीवन

विरोधाभास का अटूट संगम 

काँटों भरा एक ताज है जीवन


नित नवीन पाठ पढ़ाए जीवन

परिश्रम का फल दर्शाए जीवन

ईश्वर रचित कोई कविता सुन्दर

सुरों से सुसज्जित राग है जीवन।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract