STORYMIRROR

Kusum Joshi

Inspirational

4  

Kusum Joshi

Inspirational

जीवन सफलता का रहस्य

जीवन सफलता का रहस्य

1 min
321

जीवन में कुछ लोग मिलेंगे,

 राह सही बताएंगे,

कुछ लोग तुम्हें मिलेंगे ऐसे,

प्रेरणा भी बन जाएंगे,


पर ध्यान रहे कुछ लोग यहां पर,

स्वार्थ सिद्धि में लगे हुए,

उनसे बचना जो तुमको,

हर बात में सही बताएंगे,


यदि निंदा भी कोई करे तुम्हारी,

शांत हृदय तुम सुन लेना,

उसकी बातों से जीवन की,

सीख नयी कुछ चुन लेना,


सीख नयी कुछ लेते रहना,

मेहनत करने वालों से,

प्रेरणा आगे बढ़ने की लेना,

गिरकर उठने वालों से,


तुम निरत कर्तव्य पथ पर,

आगे बढ़ने की धुन में,

राहों में ना मोहित होना,

मंज़िल सदा रहे मन में,


मन में विश्वास लिए चलना,

कंकड़ से महल बना लेना,

यदि कभी गिरो कर्तव्य पथ पर,

दूना उत्साह जगा लेना,


गिरकर उठना और सम्हलना,

मर्यादा की सीमा में,

चलते रहना कभी ना रुकना,

इस हार जीत की क्रीड़ा में,


एक दिन तुम वो बन जाओगे,

जिस पर दुनिया मान करेगी,

जो आज हँसेंगे तुम पर,

वो ही जनता कल सम्मान करेगी,


इस मान और अपमान की जंग में,

विचलित ना हो जाना तुम,

धीरज धारण कर मन में,

बस कर्म करते जाना तुम,


भविष्य रूपी इस अम्बर से,

अंधियारा छंटा हुआ एक दिन पाओगे,

उस दिन इस गगन के तुम,

चमकते सूर्य बन जाओगे।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational