STORYMIRROR

इंदर भोले नाथ

Inspirational

3  

इंदर भोले नाथ

Inspirational

जीवन पथ में अगन बहुत है

जीवन पथ में अगन बहुत है

1 min
174

जीवन पथ में अगन बहुत है

हर कदम पे तुम्हे जलना होगा


पैर लहूलुहान हो कांटो से फिर भी

जोश-ए-जुनून से तुम्हे चलना होगा


राहों में मुश्किलें आएंगी बहुत

गिर के तुम्हे संभलना होगा


जीवन पथ में अगन बहुत है

हर कदम पे तुम्हे जलना होगा 


इक छोटी सी अभी चिंगारी है तू

शोलों में तुम्हे ढलना होगा


है अधूरी जो किस्मत की रेखाए

वो लकीरें तुम्हे बदलना होगा


जीवन पथ में अगन बहुत है

हर कदम पे तुम्हे जलना होगा


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational