STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Abstract Inspirational

4  

सोनी गुप्ता

Abstract Inspirational

जीवन का ज्ञान

जीवन का ज्ञान

1 min
185

जीवन के ज्ञान का पाठ पढ़ाते जो गुरु वो कहलाते हैं, 

अंधकार से प्रकाश की ओर लाते सही राह बतलाते हैं, 


पहली सीढ़ी से आखरी सीढ़ी तक हमें चलना सिखाया, 

मंजिल तो नहीं पर मंजिल की सही राह वो बस दिखाते हैं, 


माली की तरफ सींचा है हर पौधों को जिसने उपवन में, 

उस उपवन को फूलों से महकाते हैं वो गुरु कहलाते हैं, 


लड़खड़ाते हुए कदमों को जिसने हर मोड़ पर संभाला है, 

हमारे कदमों को जो सही राह ले जाते वो गुरु कहलाते हैं, 


सही गलत का भेद बताये जीवन का सच्चा मार्ग दिखाऐ,

शब्द को अक्षर बनाना सिखाया जिन्होंने गुरु वो कहलाते हैं, 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract