STORYMIRROR

AKSHAT YAGNIC

Classics

3  

AKSHAT YAGNIC

Classics

जीवन है एक प्रेम का पौधा

जीवन है एक प्रेम का पौधा

1 min
240

जीवन है एक प्रेम का पौधा

इसे ज़रा प्रेम से सींचिए

जीवन है एक प्रेम की गाथा

इसे ज़रा प्रेम से गाइए।


खाद डालें आइये इसमे विश्वास की

रहे न कोई जगह किसी अन्य प्यास की

मिल कर लगाएँ इसे हम सम्मान की धरती पर

एक दूसरे के साथ से बोझ न रहे प्रकृति पर।


जब मिल कर करेंगे हम जन कल्याण का काम

तभी धरती का हम रौशन कर सकेंगे नाम

जब प्रेम का ये पौधा बढ़ेगा आकाश की ओर

तब बंध जाएगी जन समुदाय में प्रेम की डोर।


फल स्वरूप मिलेंगे

हम सबको मीठे मीठे बोल

आओ घोलते चलें जीवन के मिश्रण में

मिसरी सा मीठा घोल। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics