जीवन भर का वादा
जीवन भर का वादा


विवाह दो दिलों का मेल ही नहीं है,
ये मेल है दो परिवारों का।
उम्र भर का रिश्ता है ये,
एक दूजे से अनजान लोगों का।
दो दिलों का बंधन है ये,
सुख-दुख साथ बांटने का।
सात फेरों का वचन है ये,
हर मुश्किल में साथ चलने का।
जीवन भर का वादा है ये,
कुल की मर्यादा का ध्यान रखने का।
एक अटूट इरादा है ये,
एक दूजे पे विश्वास करने का।
एक मज़बूत धागा है ये,
हर रिश्ते को साथ बांधने का।
एक अटूट सिलसिला है ये,
परिवार को आगे बढ़ाने का।
एक कर्तव्य है ये,
अपनी ज़िम्मेदारियां निभाने का।
एक अधिकार है ये,
एक दूजे को अपना बनाने का।