जीवन आज यहीं एक पल है।
जीवन आज यहीं एक पल है।
कल अपना है कल्पना
जीवन तो आज यहीं एक पल है।
जीना है तो,तू जी लेना
जाने क्या होने वाला कल है।।
सदा मुस्कराके जियो
की जीना है यहां पे ।
हंसो हंसा के जिओ
की जाना है यहां से।।
कि हम रहें न रहें
हमेशा याद आते रहें।
किसी के यादों और
ख्वाबों को सजाते रहें।।
न जल के जिओ न जला के जिओ।
हरपल हंसो और हंसा के जिओ।
की जाने क्या होने वाला कल है।
कल अपना है कल्पना
जीवन तो आज यहीं एक पल है।।