STORYMIRROR

संजय असवाल "नूतन"

Inspirational

4  

संजय असवाल "नूतन"

Inspirational

जीतने की जिद

जीतने की जिद

1 min
370

जिद है तुझे कुछ पाने की

जिद है आसमां छू लेने की

तो विश्वास खुद पे रखना

मुश्किलें लाख आए राह में तेरे 

तू उनसे कभी ना डरना,

अगर गिरता है खुद पे हौसला रख

अपने कर्मों पर पूरा भरोसा रख

यहां पग- पग पर बिखरे कांटे मिलेंगे

इन्हें पार पाकर खुशियों के दामन मिलेंगे,

बस जिद करना मंजिल पाने की

जिद में सफल हो जाने की

आग सीने में खुद की जलाए रखना 

हार में भी संयम बनाए रखना,

मंजिल तुझे फिर मिल जाएगी

आंधियों में रोशनी हो जाएगी

"दृढ़ विश्वास"

यही सफल जीवन का मूलमंत्र

इससे ना खुद को डिगने देना 

हिम्मत से फिर तू कदम रखना,

हार का भय तुझे नहीं सताएगा

विश्वास करेगा तु खुद पर तो

डर से भी जीत जाएगा

हर तरफ परचम तेरा लहराएगा

जीवन सफल हो जाएगा।

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational