झूठी बिसात
झूठी बिसात
घूमे सभी गली गली,
सभी बजाते रहे ताली,
सभी पीटते रहे थाली,
कश्कोल अब हुई खाली |१|
मच गई अब तो खलबली,
तिजारत की हुई बदहाली,
हरएक बात है बेहद जाली,
माली की थम नहीं रही बोली |२|
नाचते रहे अंधे शागिर्दों की टोली,
जिससे सर्वव्यापी महामारी फैली,
मुल्क में सेहत की हालत है मैली,
रहनुमा ने झूठी बिसात पर चाल चली |३|