STORYMIRROR

Minal Aggarwal

Fantasy

4  

Minal Aggarwal

Fantasy

इस दुनिया के पार

इस दुनिया के पार

1 min
240

इस दुनिया के 

पार 

कौन सा संसार है 

जहां मिलता प्यार है 

जहां मिले अपने बिछड़े सभी 

लगता खुशियों का मेला 

और दिलों का न होता व्यापार है 


जब मैं वहां पहुंचूंगी तो 

मेरे अपने कहां मिलेंगे 

एक घर में 

सब एक साथ या 

अलग अलग 

वह भी वहां 

एक दूसरे से बिछड़े हुए 

उनकी शक्ल वही होगी या 

कुछ बदली हुई 


मिलने पर 

क्या मैं उन्हें पहचान लूंगी और 

क्या वह मुझे 

खुश होंगे क्या वह 

मुझे अपने करीब पाकर 

मैं तो यकीनन 

बहुत खुश हो जाऊंगी 


अपनों को देखकर 

अपनाहट के अहसास से भर 

जाउंगी 

मिल जायेगी मुझे तो मेरी 

खोई हुई जागीर 


गरीब से मैं एक बार फिर 

धन्य और धनवान हो 

जाऊंगी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy