STORYMIRROR

Dr. Vijay Laxmi"अनाम अपराजिता "

Inspirational

5  

Dr. Vijay Laxmi"अनाम अपराजिता "

Inspirational

इंसानियत

इंसानियत

1 min
19

इंसानियत का चेहरा है प्यार और करुणा का,

जिसमें दया और सहानुभूति की झलक प्रेरणा।


यह एक ऐसा रिश्ता है जो सबको जोड़ता है,

और दिलों को ये कभी न तोड़ता मरोड़ता है।


इंसानियत की आँखें भावासिक्त अश्रुपूरित,

जो दूसरों की सुख-खुशी से न हो कलुषित।


इंसानियत के हाथ होते हमेशा मदद के लिए,

जो जरूरतमंदों को संभालते आशा के दिये।


इंसानियत की आवाज होती है ऐसी सच्चाई,

जो अन्याय के खिलाफ बोले,आज कुम्हलाई।


इंसानियत का दिल होता है साफ और स्वच्छ,

जो किसी के प्रति भेद नहीं रखे अपने लक्ष।


इंसानियत ही है जो हमें जन से इंसान बनाती ,

और हमें एक दूसरे के साथ जोड़ पुष्पित होती।


तो आओ, इंसानियत को अपना इसे फैलाएं,

ताकि दुनिया में प्यार और करुणांकुर समोये।

           



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational