STORYMIRROR

Sumit Mandhana

Classics

3  

Sumit Mandhana

Classics

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान

1 min
598

पाकिस्तान ने टॉस जीतने पर

बोलिंग का किया फैसल

इंडिया ने कसकर तब अपने

हाथों में था बैट थाम लिया।


रोहित शर्मा ने बल्ला घुमाया,

फिर एक बार शतक लगाया

अकेले ही 140 रन थे बनाये,

देख पाकिस्तान को पसीने आये।


टीम ने फिर कमाल दिखाया,

336 का स्कोर बनाया

स्कोर देखकर कर ही,

पाकिस्तान का सर चकराया।


बैटिंग के बाद हमारी

बॉलिंग भी उनको अखर गई

212 में ही पाकिस्तान की

पूरी टीम लुढ़क गई।


बारिश ने देखो की थी बेवफाई,

फिर भी तिरंगे ने लाज बचाई

सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानियों की,

आखिर दुआ क़बुलाई।


कुलदीप ने अकेले ही

2 विकेट गिरा दिया

6 विकेट में तो इंडिया ने

पूरे पाकिस्तान को निपटा दिया।


फिर तो चारों तरफ

खुशी का माहौल फैल गया

हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से

आसमाँ गूंज गया।


आदमी या हो लुगाई सबके

चेहरे पर खुशहाली छाई

इंडिया ने फिर पाकिस्तान को

वर्ल्ड कप में धूल चटाई।


सभी को हो जीत की बधाई,

चलो जश्न मिलकर मनाए भाई।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics