STORYMIRROR

MALA SINGH

Inspirational Children

4  

MALA SINGH

Inspirational Children

ईश-प्रार्थना

ईश-प्रार्थना

1 min
620

पूरी दुनिया के मालिक तेरा ही आसरा है, 

चरणों में हम खड़े हैं कर दो अपनी दया है।

ये सूरज चांद सितारे ये प्रकृति के नजारे, 

धूल धूल के कण कण में सब तेरे ही करिश्मे।


मेरी किस्मत में है जो भी वह भी तुझे पता है, 

चरणों में हम खड़े हैं कर दो अपनी दया है।

ये मानव जीवन देकर उपकार किया है हम पर, 

कर्मों की यह सौगात है हम धन्य हो गए भगवान।


अब ज्ञान की ज्योत  जला दो हम करते यही दुआ हैं, 

चरणों में हम खड़े............... 

जो सुख हैंं जो दुख हैं जीवन में आते जाते, 

ये तेरे ही द्वारा सबके जीवन में आते।

अब दुखों को हर लो सबके हम करते यही दुआं हैं, 

चरणों में हम खड़े हैं कर दो अपनी दया है।


पूरी दुनिया के मालिक तेरा ही आसरा है , 

चरणों में हम खड़े हैं कर दो अपनी दया है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational