STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Romance

4  

Kawaljeet GILL

Romance

हर राज़ से वाकिफ है वो

हर राज़ से वाकिफ है वो

1 min
407

मेरे हर राज़ से वाकिफ है वो इसीलिए तो

मेरी हँसी में छुपे दर्द को पहचान जाता है,

और बार-बार एक ही सवाल करता है कि

तुम्हारे मुस्कुराने की वजह क्या है।

क्यों अपने दर्द छुपा रही हो बाँट लो इनको हमसे,

कितना प्यार है उसको हमसे यह हम भी जानते हैं

पर हम दर्द नहीं खुशियाँ ही अपनी बांटते हैं।


मेरी हँसी का राज़ तो राज ही समझेगा,

उसकी यादों का एहसास तो वो खुद ही समझेगा,

जब उसके चेहरे पर खुशी होती है,

तो हम भी मुस्कुरा लेते हैं थोड़ा-सा।

जब उसके चेहरे पर नमी होती है,

तो हम भी रो लेते हैं थोड़ा-सा।

कभी खुशी कभी गम, ये तो जीवन की रीति है,

इस रीति को बनाने वाले की महिमा हम दोनों कहाँ समझेंगे,

हमारी हँसी का राज़ तो राज ही समझेगा...


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance