STORYMIRROR

Dhan Pati Singh Kushwaha

Inspirational

4  

Dhan Pati Singh Kushwaha

Inspirational

होंगे जानकार-तभी होगा उद्धार

होंगे जानकार-तभी होगा उद्धार

1 min
329

कोई भी नियम कानून जगत का

या किसी क्षेत्र का कोई संविधान।

कुछ कल्याण न उसका कर पाएगा

जो कोई भी होगा इससे अनजान।


सुचारु व्यवस्था संचालन के हित

नियम और कानून बनाए जाते हैं।

जानकार को कोई छल नहीं सकता

अनजान लोग ही बहलाए जाते हैं।


पूरे जानकार और सरल रहें हम 

मगर किसी के बहकावे में न आएं।

सरल मगर अनजान नहीं हैं हम

उचित समय पर धूर्तों को ये समझाएं।


ध्यान रखें बदलाव का हम हरदम ही

उसके अनुसार कर लें खुद में बदलाव।

नहीं समस्या अक्सर आ पाएगी कोई भी,

आ भी गई तो न होगा कोई बुरा प्रभाव।


अवलोकन अनवरत करते रहें जगत का 

आत्मावलोकन का भी सतत् रख ध्यान।

जानकार-जागरूक रहने पर ही मदद करेंगे

सरकार-नियम-कानून और कोई संविधान।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational