STORYMIRROR

Pushpa Tiwari

Abstract

3  

Pushpa Tiwari

Abstract

होली

होली

1 min
230

आया होली का त्योहार

कर लो प्रेम रंग से प्यार

भांति-भांति के रंग उड़े हैं

उड़ता प्यारा अबीर गुलाल


चुनर रंग गई केसरिया सी

हुए हरे लाल गुलाबी गाल

संग आई पानी की फुहार

आया होली का त्योहार


कर लो प्रेम रंग से प्यार

मित्रों संग मैं पहले खेलूँ

फिर खेलूँ संग तेरे भैया

गुजिया खाऊँ मौज मनाऊँ


रंग चहुँ ओर उड़ाऊँ

आज बही प्रेम की धार

आया होली का त्योहार

कर लो प्रेम रंग से प्यार।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract