STORYMIRROR

Pushpa Tiwari

Inspirational Others

3  

Pushpa Tiwari

Inspirational Others

मतवाला बसंत

मतवाला बसंत

1 min
375

बसंत का मौसम है निराला,

जिसने सबको मोहित कर डाला।

प्रकृति की देखो छटा निराली,

झूमे पशु-पक्षी और नर-नारी।


लेकर सुगंध बह रही पवन,

हरियाली छाई वन-वन।

पल में पतझड़ का हुआ अंत,

आया निराला मौसम बसंत।


ऋतुओं का राजा कहलाती,

प्रकृति अपना अनुपम सौंदर्य

दर्शाती।

सुगंध से वातावरण नहाता,

फल-फूलों वाला पेड़ सबको

भाता।


सीखें हम बसंत से रहना,

दूसरों को दुःख में भी सुख देना।

मानवता व परोपकार जैसे गुण

अपनाएँ ,

बसंत ऋतु को अपना अंग बनाएँ।

आया बसंत का मौसम निराला।

आया बसंत का मौसम निराला।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational