STORYMIRROR

Madhavi Solanki

Romance

3  

Madhavi Solanki

Romance

हमसफ़र बनोगे ..?

हमसफ़र बनोगे ..?

1 min
240

क्या आप मेरे हमसफ़र बनेंगे ?

थोड़ी मनचली हूं, थोड़ी नादान हूं या कहे थोड़ी पागल हूं

अपने सपनों के लिये क्या आप भी पागल होंगे मेरे संग

हाँ, मुझे सुबह शाम आपसे पहले मेरी पढ़ाई नज़र आती है ,

लेकिन फिर भी पढ़ाई के दौरान एक बार भी आपका ख्याल ना आये

ये मुमकिन नहीं

हाँ, मानती हूँ कि मैं बहुत डाटती हूँ, बहुत झगड़ा करती हूं आपसे

लेकिन आप जानते है ना आपकी परवाह है मुझे

आपको पता है ना मुझे बहुत सजना पसंद नहीं है

लेकिन फ़िर भी थोड़ी तो में सज जाऊंगी आपके लिए

क्या आप मेरे हमसफ़र बनेंगे ??

आपको गाना बहुत पसंद है और मुझे आपकी आवाज़ ..

क्या आप मेरे रेडियो बनना पसंद करेंगे जो हमेशा ही मेरे साथ रहे 

हम दोनों को पढ़ना बहुत पसंद है,

क्या आप पूरी जिंदगी के लिए मेरे सहपाठी बनेंगे 

हाँ, मानती हूं की हम दोनों की दुनिया बहुत अलग है

लेकिन क्या आप मुझे अपनी जिंदगी में थोड़ी सी जगह देंगे ??

हाँ, पता है मुझे आप बहुत दूर है और मुझे बहुत जानते भी नहीं

लेकिन कभी कोशिश तो करे मुझे जानने की, कितना प्यार करती हूं आपसे..

क्या आप मेरे हमसफ़र बनेंगे? मैं कुछ भी कर जाऊंगी ,

आपके साथ एक नया आशियाना बनाऊंगी क्या आप मेरे जीवन साथी बनोगे ??



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance