हमारी जिंदगी के छुपे राज
हमारी जिंदगी के छुपे राज
यह जिंदगी है हमारी सबकी जिंदगी में कुछ ना कुछ छुपे राज होते ही हैं।
जो किसी के सामने उजागर नहीं होते हैं
कहीं कुछ बुरे राज होते हैं और कहीं कुछ अच्छे राज होते हैं
रहस्य हर परिवार में होते हैं हर इंसान की अपनी जिंदगी में होते हैं।
जो वह किसी के साथ साझा करना चाहता है ।
कभी नहीं करना यह उसकी मर्जी पर निर्भर करता है।
हर परिवार के कुछ ना कुछ रहस्य होते ही हैं।
रहस्य का मतलब ही छुपा के रखना होता है।
तो क्यों हम अपने परिवार के रहस्य आपको बताएं।
मगर कुछ रहस्य हम आपको बता ही देते हैं। जो लोग हमको पूछते हैं।
कि आपके घर में इतनी शांति कैसे रहती है।
क्योंकि जिंदगी हमारी सीधी सादी है।
जहां किसी रहस्य रोमांच की कोई जगह नहीं है।
सब एक दूसरे को समझ कर के गिले शिकवे हो तो बात करके मिटा के एक साथ में रहते हैं।
तो सुख शांति अपने आप ही आ जाती है।
उसके लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत ही नहीं होती है।
किसी की बुराई गोसीप लगाई बुझाई को हमारे यहां कोई स्थान नहीं।
इसीलिए हम किसी के किटी पार्टी का हिस्सा नहीं क्योंकि गॉसिप करनाआता ही नहीं।
देखा देखी हमको आती नहीं हम सीधे-साधे लोग हैं।
एक दूसरे से मिलजुल कर शांति से रहते हैं।
जरूर पड़ने पर एक दूसरे से कंधा से कंधा मिलाकर समस्या का हल ढूंढ लेते हैं।
जितनी चादर है उतने पांव पसारते हैं।
सब के आत्म सम्मान का ध्यान रखते हैं।
छोटा हो या बड़ा सबको सम्मान देते हैं
और सामने पाते हैं।
यह है हमारा सुख शांति का पारिवारिक रहस्य जो हम आज आपको बता ही देते हैं।