STORYMIRROR

Dr. Akshita Aggarwal

Inspirational

4  

Dr. Akshita Aggarwal

Inspirational

हमारा भारत

हमारा भारत

1 min
275


विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से,

एक है हमारा भारत। 

अनगिनत धरोहरों और आकर्षणों को, 

अपने साथ समेटे हुए है हमारा देश, हमारा भारत।

दुनिया में सातवांँ सबसे बड़ा देश है हमारा भारत।

खाना हो या आस्था, कला हो या संगीत, प्रकृति हो या 

इतिहास, शिल्प हो या अन्य और कोई भी चीज़।

विविधताओं का देश है हमारा भारत।

दुनिया के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक गंतव्यों में से,

एक है हमारा भारत।

हर चीज़ में, हर बात में अतुल्य, अविश्वसनीय और 

आश्चर्यजनक है हमारा भारत।

आश्चर्यजनक है हमारा भारत।


बहुत-सी संस्कृतियों की, 

एक खूबसूरत-सी झांँकी है हमारा भारत।

बर्फ से ढके हिमालय से लेकर,

उष्णकटिबंधीय वर्षावन तक।

खुद में समेटे है हमारा भारत।

पहाड़ों और समुद्रों के कारण,

एशिया में एक अलग पहचान लिए हुए है हमारा भारत।

प्राचीन और आधुनिक दोनों ही जगत का,

मनमोहक मिश्रण है हमारा भारत।

आम बाज़ारों से लेकर शॉपिंग मॉल्स तक और

शानदार इमारतों से लेकर समुद्री तटों तक।

हर तरह की झलकियांँ दिखाता है हमारा भारत।

हर चीज़ में, हर बात में अतुल्य, अविश्वसनीय और

आश्चर्यजनक है हमारा भारत।

आश्चर्यजनक है हमारा भारत।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational