STORYMIRROR

Harish Bhatt

Tragedy

3  

Harish Bhatt

Tragedy

हम भी जिद के पक्के हैं

हम भी जिद के पक्के हैं

1 min
351

क्या बात करें किससे बात करें

जब किसी ने सुनना ही नहीं है तो

कितना भी विरोध प्रदर्शन कर लो,

कुछ नहीं होने वाला लेकिन


इतना तो जानते ही है

वक्त किसी का नहीं होता.

आज उनका तो कल हमारा

कर लीजिये कितने भी जुल्म।


अभी वक्त तुम्हारा है।

हम भी जिद के पक्के है,

इस गुस्से को शांत नहीं होने देंगे।


भरोसा है अपने पर, बदलेगा वक्त जरुर

आज नहीं तो कल, जवाब तो देना होगा

अभी तो यह आगाज़ है, अंजाम बाकी है

कदम अब उठ चुके मंजिल की ओर

नहीं रुकेगे किसी के रोकने से


हर जुल्म का हिसाब लेगें हम

अब नहीं होने देंगे मनमानी

क्योंकि अब हम भी जागे है

हम भी जिद के पक्के हैं,

इस गुस्से को शांत नहीं होने देंगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy