अहसास
अहसास
1 min
355
अहसास अपनेपन का
सींचा जाए बातों से जब
रिश्ते प्रगाढ़ होते हैं तब
दो अजनबियों के बीच
अहसास हो जब अपनेपन का
शुरू होता है जो सिलसिला
ले जाता है प्यार के आगोश में
जरूरी नहीं हर संबंध हो रक्त का
कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं
जो होते तो अजनबी है लेकिन
लगते हैं जो हमेशा अपने से
प्यार इश्क और मोहब्बत में
अहसास ही कराता है शुरुआत
बात दुश्मनी की हो या दोस्ती की
हर शुरुआत होती है अहसास से
कुछ हो या ना हो जिंदगी में
जरूरी है अपनेपन का अहसास।
