STORYMIRROR

Meena Bhatia

Classics Inspirational

4  

Meena Bhatia

Classics Inspirational

हिन्दी दिवस को समर्पित एक कविता

हिन्दी दिवस को समर्पित एक कविता

1 min
310

 हमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी,

सबसे प्यारी भाषा हिन्दी,

प्रकृति की सुंदरता है हिन्दी,

नदियों की रवानी है हिन्दी,

 हमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी।।


अनंत आकाश की विशालता में हिन्दी,

 सागर की गहराई में हिन्दी,

 पर्वत की ऊँचाई में हिन्दी,

 हृदय के सभी भावों में हिन्दी

 हमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी।।


रहीम के दोहों में हिन्दी,

कबीर की वाणी में हिन्दी

तुलसी, सूर, मीरा के भजनों में हिन्दी,

छंद, चौपाइयों से अलंकृत हिन्दी

हमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी।।


हमारी रग-रग, प्राण में हिन्दी,

हिन्दुस्तान के नाम में हिदी,

देश का सम्मान है हिंदी,

आओ इसका सम्मान करें,

माता सी मान है हिंदी।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics