जंगल में मंगल
जंगल में मंगल
1 min
769
आज जंगल में मंगल है
क्योंकि यहाँ पर एक बहुत बड़ा दंगल है ।
आने वाले हैं जगह-जगह से पहलवान ,
देखो किस की बढ़ती है शान।
हाथी ,जिराफ ,बंदर मामा पहन पजामा,
आए हैं अखाड़े में,
हिरण भी तैयार है अपने बाड़े में।
आज तो सब प्रसन्न हैं, देखें कौन किस पर भारी?
जो जीता वही सिकंदर वही तो है सब पर भारी।।
