STORYMIRROR

Meena Bhatia

Others

3  

Meena Bhatia

Others

बेटी

बेटी

1 min
355

 

मुझे अपनी जान से प्यारी है बेटी,

एक मीठी सी मुस्कान है बेटी।

अपने पिता की लाडली है बेटी,

प्यारे भाई की प्यारी बहन है बेटी।


मेरे घर की शान है बेटी,

मेरा स्वाभिमान है बेटी।

मेरे हर सुख-दुख की साथी है बेटी,

मेरी तो दिलोजान है बेटी।


कभी हँसती कभी रूठती बेटी,

कभी डांटती कभी मनाती।

घर आंगन को महकाती बेटी,

फूलों सी कोमल है बेटी।

माँ-बाप का सम्मान है बेटी।


मेरे हर दर्द की दवा है बेटी,

जीवन की शुरुआत है बेटी।

मेरी परछाई है मेरी बेटी,

पूरे परिवार की जान है बेटी।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन