हिन्दी भाषा
हिन्दी भाषा
सभ्यता संस्कृति की संवाहक भाषा हिन्दी है
छंद अलंकारों से सुशोभित होती भाषा हिन्दी है।
वेद भी इसमें लिखे गये, देवों की भाषा हिन्दी है
ऋषि महर्षियों ने प्रवचन दिए वह भाषा हिन्दी है।
सरल सहज भाव से व्यक्तित्व को निखारती हिन्दी है
गांव गांव शहर शहर मन को मन से मिलाती हिन्दी है।
विश्व के हर कोने कोने पांव पसारती भाषा हिन्दी है
वसुधेव कुटुम्बम की भावना से ओतप्रोत हिन्दी है।
वर्णमाला और शब्द भंडार से हर मन को प्रफुल्लित करती है
तकनीकी शब्दावली से भारत भर में कम्प्यूटर का ज्ञान बांटती है।
अंकल आंटी से बाहर निकल हर रिश्ते को नया नाम देती है
मामा मामी, मौसा मौसी, ताऊ ताई सभी को सम्मान देती है।
