हीरो
हीरो
देश का हीरो वीर जवान
देश रक्षा को लूटा दे प्राण
पूरी जनता करती गुणगान
देश ने भी दिया पूरा सम्मान।
देश रक्षा पे तन-मन अर्पन
पुरी निष्ठा, पुरा समर्पण
वीरों के खुन-पसीने से
निखरा देश का दर्पण।
वीरों से ही है देश का भाग्य
अपनी इच्छाएं कर के त्याग
ऐसे वीर हीरो देश का सौभाग्य
देश के लिए इनका सारा जीवन।
