STORYMIRROR

✨Nisha yadav✨ " शब्दांशी " ✍️

Inspirational

4  

✨Nisha yadav✨ " शब्दांशी " ✍️

Inspirational

है मेरा सब कुछ समर्पित

है मेरा सब कुछ समर्पित

1 min
265

है मेरा सब कुछ समर्पित

तुझको ही ऐ मातृभूमि

तेरे लिए ही कर दूं त्याग 

अपना मैं ये प्राण भूमि


जब तक है मुझमें जान बाकी

तेरा ही हूं दास भूमि

तेरा ही बस प्रेम पाना

इतनी है दरकार भूमि


प्राण जब निकले मेरा

तो खुद में मुझे समा लेना

मैं बन के तेरा लाल मां

हूं करता अरदास भूमि


तेरा निश्छल प्रेम मुझको

जीने की ओर ले जाना है

तेरा ही है उपकार मुझपे

जो दिल इतना सुकून पाता है


मां मेरी मैं लाल तेरा

अपने आंचल की छांव देना

गर हो मुझसे भूल कोई

लाल को अपने डांट देना


रूठना ना तू मां कभी

जीवन ये खत्म हो जाएगा

ऐ मेरी मातृभूमि

बस इतना सा उपकार करना।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational