STORYMIRROR

Ekta Kochar Relan

Comedy

4  

Ekta Kochar Relan

Comedy

हाय स्यापा ! मोबाइल का

हाय स्यापा ! मोबाइल का

1 min
980

हाय स्यापा ! मोबाइल का

क्या करूँ इस स्टाइल का ? 

मम्मी बोले खाना खाले

बच्चे बोले मोबाइल चला ले ? 


साधन कैसा ये सुविधाओं का

हाय स्यापा! मोबाइल का

स्नैपचैट, इंसटा, वट्सऐप

कैसे-कैसे इस पे एप्प

नन्हें-मुन्हे भी जाने


स्टोरी कैसे इस पे डाले

स्टेटस ये स्टाइल का

हाय स्यापा ! मोबाइल का

चारों कोनों में परिवार बंटा है


एक छत के नीचे चाहे 

सब जुटा है

टाइम ना यहां सुनवाई का

हाय स्यापा! मोबाइल का

अपलोड होता सब यहाँ 


हो चाहे बीमार या फिर

 मिले कौई अवार्ड

लाइक, कमेंट के चक्कर में ही

चाहे बीते सारी रात


टाइम ना यहां कौई सिमरन

या चौपाई का

हाय स्यापा ! मोबाइल का

इस पर पूछे सारे हाल


टेक केयर की

आप्शन भी यहां यार

हर्ट, लाइक के साथ स्माइलीं

जितनी भी लुटा दो यार

कैसा ये चढ़ा बुखार


सवाल ये स्टाइल का

हाय स्यापा! मोबाइल का

आंखों को पंहुचेंं नुकसान

रिश्तों की मिठास भी 


इंटरनेट पे मिले अब यार

गर्मागर्म रोटी की महक 

लुप्त होती नजर आती है यार

पापा, बच्चे सब बिज़ी है यार

कैसा स्टेटस ये स्टाइल का

हाय स्यापा ! मोबाइल का।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy