STORYMIRROR

Anjneet Nijjar

Tragedy

4  

Anjneet Nijjar

Tragedy

हाँ में हाँ मिलाना

हाँ में हाँ मिलाना

2 mins
254

हाँ में हाँ मिलाना

मुहावरा नही है केवल

यह तो नियति है

हर स्त्री की

यदि मिलाई

तो पगली हर सुख है पाई

कहीं जो

उल्ट जाए विचार

तो शामत है आई

सम्मान की हकदार हैं

तभी तक

जब तक मुंडी है

ऊपर नीचे हिलायी

कहीं जो घूमी

दाएं बाएं

तो समझिये सिंहासन डोला

देखो जरा

समाज है कितना भोला

एक ही मंत्र है

हर स्त्री को सिखाना

जीना है अगर थोड़े

से सम्मान के साथ

तो बस बेटा

हाँ में हाँ मिलाना

केवल हाँ में हाँ मिलाना

यह मंत्र भूल गयी तो

अच्छी औरत न बन पाओगी

सुघड़ न कहलाओगी

बोलो न !

हाँ में हाँ मिलाओगी


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy