STORYMIRROR

Anjneet Nijjar

Abstract

4  

Anjneet Nijjar

Abstract

उत्कृष्टा

उत्कृष्टा

1 min
326

ऊंची नीची पगडंडी के किनारे

उगे सफेद छोटे फूल

अस्तित्वहीन होते हुए भी यथार्थवादी

देते हैं मुस्कुराते हुए अपने होने का परिचय


खुद ही सींचते

धूप, पानी, हवा और प्राण

सीमित समय अवधि

फिर भी आशावान


जीवन मूल्य का सटीक प्रमाण

छोटे से फूल, खुशी से सरोबर

देते हर परिस्थिति में

उत्कर्षता का ज्ञान

उत्कर्षता का ज्ञान


कौन न होगा इस कंथा

को अपनाने का चाहवान ?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract