STORYMIRROR

Bhawana Raizada

Romance Fantasy

3  

Bhawana Raizada

Romance Fantasy

हाँ ऐसा ही होता है

हाँ ऐसा ही होता है

1 min
328

बंद आँखों से भी कभी होता है दीदार

हाँ ऐसा ही होता है

होता है जब प्यार। 

रातों को ख्यालों में जागे, दिन में सपनों की कतार

हाँ ऐसा ही होता है

होता है जब प्यार। 

चैन भी लुट गया, खो गया दिल का करार

हाँ ऐसा ही होता है

होता है जब प्यार। 

अजब रंगीन दुनिया रंगीली, दिखते रंग हज़ार

हाँ ऐसा ही होता है

होता है जब प्यार। 

मन न लगे किसी काम में, हर पल मिलने को बेकरार

हाँ ऐसा ही होता है

होता है जब प्यार। 

यादों में बीती हैं शामें, रातों को तुम्हारा खुमार

हाँ ऐसा ही होता है

होता है जब प्यार। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance