STORYMIRROR

Bhawana Raizada

Romance

4  

Bhawana Raizada

Romance

गुड़ मूंगफली की चिक्की

गुड़ मूंगफली की चिक्की

1 min
515

मैं मूंगफली सा सख्त

तुम नर्म गुड़ की डली

आओ ढल जाएं साथ

मिल जाएं एक ही तली


मैं निस्वाद भाव का मन

तुम मीठे रस में पली

कर दो बौछार प्यार की

मिठास से भर जाए गली


कुछ मैं कूट जाऊं

कुछ तू लगे पिघलनी

मिल जाएं एक दूजे में

बन जायें चिक्की की डली।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance