STORYMIRROR

Kamlesh Ahuja

Inspirational

4  

Kamlesh Ahuja

Inspirational

गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस

1 min
374

देश में बदलाव की लहर ऐसी आई,

कि संग अपने नई ऊर्जा,उमंगे लाई।

मिल रही अब सबको शिक्षा रोजगार,

सबके चेहरे पे खुशियां दे रहीं दिखाई।


हर क्षेत्र में विकास यहां हो रहा,

प्रगति पथ पर देश अग्रसर हो रहा।

आधुनिक हथियारों से सुसज्जित,

सैनिक दुश्मन को चुनौती दे रहा।


गणतंत्र दिवस पे देश का सम्मान कर रहे,

संविधान पे अपने हम मान कर रहे।

आजादी के लिए मिट गए जो वीर,

उन शहीदों पे हम अभिमान कर रहे।


नया भारत नया इतिहास रचेगा,

ताकत देख जिसकी दुश्मन डरेगा।

इसकी संपन्नता,समृद्धता व प्रभुद्धता 

को सारा विश्व कोटि कोटि नमन करेगा।


विश्व गुरु भारत देश ही कहलाएगा,

तिरंगा जग में हमारा ही लहराएगा।

भारत अखंड था और अखंड रहेगा,

एकता को इसकी कोई न तोड़ पाएगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational