Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

DR. RICHA SHARMA

Inspirational

4  

DR. RICHA SHARMA

Inspirational

गणतंत्र दिवस की बधाई

गणतंत्र दिवस की बधाई

1 min
364


गणतंत्र दिवस की आप सभी को बधाई।

हमारे राष्ट्रीय पर्व की आप सभी को बधाई।।

गणतंत्र दिवस बहुत खुशी और उत्साह से मनाया जाता है।

लोकतंत्र के पावन पर्व को बड़े गर्व से खूब सजाया जाता है।।


जनता में से जनता द्वारा इसे जनता का राज भी कहा जाता है।

भारत देश का राष्ट्रगान जन-गण-मन भी खूब धूम मचाता है।।

26 जनवरी, 1950 को ही भारत का संविधान लागू किया गया था।

इस शुभ तथा पावन दिवस पर ही भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था।।


आज़ादी के 2 साल, 11 महीने, 18 दिन बाद संविधान लागू हुआ था।

अनेक बलिदानियों के त्याग करने पर ही हिंदुस्तानियों को स्वतंत्रता मिली थी।।

गणतंत्र दिवस हर वर्ष 26 जनवरी को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

इस दिन विद्यालयों और कार्यालयों में आनंदपूर्वक जश्न भी मनाया जाता है।।


भारत के प्रतिष्ठित संस्थानों में हमारा तिरंगा भी खूब फहराया जाता है।

अपने राष्ट्रीय त्योहार को मनाते हुए देशभक्ति गीतों को भी गाया जाता है।।

दिल्ली के राजपथ से लेकर इंडिया गेट को खूब सजाया जाता है।

इस सुअवसर पर मिलिट्री बैंड तथा सैन्य दलों की परेड़ होती है।।


विभिन्न राज्यों व प्रांतों की अद्भुत झाँकियाँ भी निकाली जाती हैं।

हमारी सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत प्रस्तुत की जाती है।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational