गणतंत्र दिवस - एक त्यौहार
गणतंत्र दिवस - एक त्यौहार
शुभ हो ये गणतंत्र दिवस,
जन जन समझे संविधान
शंका मन में न रहे किसी के,
मिल बैठ करेंगे समाधान।
हम इसको मनावें हर साल,
आओ प्रण लें हम सब मिल कर
इसकी रक्षा सदा करेंगे,
जाति धर्म से ऊपर उठ कर।
आजादी का ये बड़ा प्रतीक,
सब नियम कायदे अपने हैं
भारत के तिरंगे के नीचे
उगते रोज़ नए सपने हैं
इसको सब त्यौहार मानते
हर बच्चा बच्चा खुश होता
कैसे सब नियम से चलेंगे
ये इस दिन की वजह से होता।
