STORYMIRROR

Sonam Kewat

Inspirational

4  

Sonam Kewat

Inspirational

बेशक दिल को चुन लो

बेशक दिल को चुन लो

1 min
249

दिल कमजोर पड़ जाए कभी तो

शायद चेहरा लोगों को बता देता है 

इसलिए चेहरे पर गम दिख ना पाए

हर राज दिल खुद में छुपा लेता है


ये सच है कि दर्द दिल में होता है तो 

चेहरे को और हंसाया जाता है 

दिल को पता है कि चेहरा दिखा कर 

बेवकूफ कैसे बनाया जाता है 


तब क्यों ना तुम भी याद रखो कि 

हंसता हुआ चेहरा भी गम में रहता होगा 

कोई आकर थोड़ा सा ही प्यार दे दे 

शायद उसका दिल भी यही कहता होगा


दिल को कोई फर्क नहीं पड़ता

वो जानता है कि दिखावा

दिखाकर आखिर क्या होता है? 

पर चेहरा फरेब है क्योंकि उसे पता है 

कि दिखावा क्या होता है! 


इसलिए चेहरे पर मत जाओ 

दिल की बात सुन सको तो सुन लो 

चेहरे और दिल में से किसी को चुनना हो तो 

बेशक तुम दिल को ही चुन लो!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational