STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Abstract Action Classics

4  

सोनी गुप्ता

Abstract Action Classics

घोड़े की सवारी

घोड़े की सवारी

1 min
409

मनमोहक चाल इसकी सवारी का आनंद बहुत आता है

सेना में घुड़सवार होना शान का प्रतीक माना जाता है

घोड़े इस पूरी दुनिया कई रंग और नस्ल मिल जाते हैं

जो करता इसकी सवारी मानो वो अपनी शान बढ़ाता है

मनमोहक चाल इसकी सवारी का आनंद बहुत आता है


देश के कई वीरों की सफलता में है योगदान इसका 

इसकी रफ़्तार होती इतनी तेज हवा से बातें करता है

युद्ध के लिए यदि मिल जाता इसको प्रशिक्षण अच्छा

इतिहास गवाह दुश्मन इसके सामने नाकों चने चबाता है

मनमोहक चाल इसकी सवारी का आनंद बहुत आता है


लक्ष्मीबाई और महाराणा प्रताप जैसे वीरों की सफलता में

स्वामी भक्त बनकर युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है

कितनी भी हो लम्बी दूरी सबका सफर आसान बना देता

दौड़ में ऐसा महारथी कि पलक झपकते दूर चला जाता है

मनमोहक चाल इसकी सवारी का आनंद बहुत आता है


प्राचीन समय में घुडसवार राजाओं का सन्देश जब पहुंचते

संदेश लेकर कई मीलों तक दूरस्थ स्थानों तक जाते थे

तेज यात्रा का पहला साधन सबसे पहले घोड़े ही कहलाये

संस्कृतियों के बीच प्रवास, व्यापार और संचार बढ़ाता है

मनमोहक चाल इसकी सवारी का आनंद बहुत आता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract