एलियन
एलियन
एलियन की कहानियां बहुत सुनीं
मन में था हमेशा कौतूहल
कैसे होंगे, कैसी उनकी जीवन शैली
हम जैसे या भिन्न हम से
सिर्फ और सिर्फ इस धरती पर
विचरण करते जीव जन्तु ख़ूबसूरत
बाकी सब हमसे अलग,
कुछ की सींगें, नाक नक्श बदसूरत
ऐसा है पूर्वाग्रह जो बदलाव न बदले
लगता है वह जग अजीबो ग़रीब
मगर न जाने क्यों हम भूल जाते
पूर्वाग्रह होते हैं बस पूर्वाग्रह हर हाल में
अछूता न इनसे कोई कहीं
न हम दूध के धुले न वह
हम भी तो ' हम' से, ख़ुद से, है अनजान
हैं अनजान, अजनबी
पहले पहचान तो लें ख़ुद को
फिर करेंगे बात एलियन की।
