STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Inspirational

4  

सोनी गुप्ता

Inspirational

एक नई शुरुआत

एक नई शुरुआत

1 min
242

इस नूतन वर्ष में जीवन में एक नई पहल हो।

भविष्य सबका उज्जवल हो II

 

एक नया संकल्प लेकर आया है नव वर्ष I

जीवन सुगम और सफल हो II


नव वर्ष का सूरज हमसे बहुत कुछ कहता है I

जीवन में सिर्फ सुंदर यादें हो II


उम्मीदों की रोशनी से भर जाए जीवन सबका I

नई उमंगों संग आंखों में उल्लास हो II


जीवन में नव विचार और अभिलाषाओं संग I

सुख, शांति, सम्मान और संयम हो II


नववर्ष के प्रभात की स्वर्णिम आभा चमके I

इस नव वर्ष में अपनों का साथ हो।


जो भी कार्य करने की मन ने ठान ली है वो I

हर शुभ कार्य सबका सुगम हो II


एक नई शुरुआत करो अब अपने जीवन में I

हर शुरुआत संग बड़ों का आशीर्वाद हो II


इस नव वर्ष तरक्की की सीढियाँ चढ़ते जाओ I

हर सीढ़ी तुम्हारी नई पहचान हो II


मिसरी सी मीठी खुशियाँ भर जाए जीवन में I

जीवन की हर खट्टास दूर हो II


मन- मुटाव और गिले- शिकवे मन से दूर करके I

जीवन की एक नई शुरुआत हो II

 

जिंदगी में अपनों को लेकर चलना हमेशा साथ I

हर काम में परिवार का साथ हो II


सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ I

आप सबका मंगलमय जीवन हो II


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational