STORYMIRROR

Jyoti Deshmukh

Romance

4  

Jyoti Deshmukh

Romance

एक नई शुरुआत संग तेरे

एक नई शुरुआत संग तेरे

2 mins
248


आओ प्रिये कुछ बात करें, एक नए जीवन की शुरुआत करें 

तुम पंखुड़ियों सी हल्की नाजुक हो, तुम दुल्हन सी शर्माती प्रिये, तुम दबे पाँव आती हो मैं अलसाया सा उठ जाता हूँ, जब तुम मुझे छू जाती हो 

मैं सिमटा सा रह जाता हूं

आओ हम तुम एक नयी सुहानी सुबह का आगाज करें 

कुछ तुम अपनी कहो मैं कुछ अपनी कहूँ 

एक सुबह चाय की प्याली के साथ-साथ बतियाना 

तुम कोंपल सपनों सी तुम्हें ये चंद पंक्तियाँ कल्पित कर तुम मेरी जिंदगी की कविता हो 

आओ कुछ कदम साथ चलें

 

एक ग़ज़ल मैं लिखू वो ग़ज़ल तुम पढ़ो 

साज छेड़ मैं अगर तो गीत तुम कुछ कहो 

जिंदगी पल में यू ही गुजर जाएगी 

आओ कुछ कदम साथ चलें


सीता बन चुकी राम प्रिय बन चलें

बाती बन दीपक की हर सुख दुख में जैसे साथ रहे 

मैं बन पार्वती जो शिव की अर्धांगिनी हो ,रोशनी हर पल झिलमिल हो जाए 

आओ कुछ जतन हम दोनों साथ करें 


श्याम बन मैं तुम बंसी बनो, संगीत में सुर ,ताल, तुम बनो, यू ही कोई ग़ज़ल बन जाएगी, शेर तुम लिखो बंध मैं कुछ लिखू 

लेख कविता कोई गीत तुझ संग पिया सुर ताल पर थिरकते कदम हमारे 

आओ खुशियों को मना कोई नयी रीत की बात करें 


ख्वाब मैं जब भी तुम्हें देखता बस बैठे तुम्हें देखा करू तुम्हें हमेशा सोचा कर्ता ,देखते ही जिंदगी यू ही निकल जाएगी 

आओ कुछ शेर अपनी याद में लिखे कितना भी घोर अंधेरा हो आलोक के तम पर अपनी जीत लिखे , नफरत भरे इस संसार में बस सीधी सच्ची प्रीत निभाते हम तुम चलें


आओ कुछ कदम साथ चलें


बस निहारूं चेहरे को तुम्हारे अपलक, तुम मेरे लिए यू ही सज संवर रहा करो 

आकृति तुम्हारी यू ही मेरे दिल में बस जाएगी, स्वप्न तुम कुछ बुन स्वप्न मैं कुछ देखा करूं 

अपने सपनों को साकार करने की चाह की बात करें 

सब हिलमिल गाये एसा गीत लिखे 

आओ कुछ कदम साथ चलें


भविष्य अपना सुनहरा होगा उसमें होगी हरियाली, महकती फुलवारी 

तुम फूल मैं खुशबू सी महकती 

दोनों के साथ-साथ चलने से चलें

गी जीवन की सवारी 

जिसमें हो तिनके, मोती, पते, हँसी ठहाके और किलकारी 

इन्हें जोड़ जीवन सजाये, और कुछ ना छुट पाए, यू ही हम तुम खुशियों की सेज सजाये 

आओ कुछ कदम साथ चलें

ं 

मेरी खुशी हम हर पल साथ हों, ये प्यार का मीठा एहसास हो,

हर मोड़ पर खड़े हो जिंदगी के साथ मेरे तुम 

धूप छांव में भी तुम सुख दुःख में भी मेरे शामिल तुम 

ये पति पत्नी का प्यारा बंधन जन्म जन्मांतर रहे

आओ ईश्वर से एसी प्रार्थना हम अपने लिए करें 


आओ कुछ कदम साथ चलें

एक नयी जिंदगी की शुरुआत करें।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance