STORYMIRROR

GOPAL RAM DANSENA

Abstract Inspirational

4  

GOPAL RAM DANSENA

Abstract Inspirational

एक दिन

एक दिन

1 min
441

एक सपना हम सजाकर

चलते हैं जीवन पथ पर

ज़वाब जिसमें हर सवालों का

सफ़लता जिसमें हर काम का

मन है जिसके लिए छिन छिन

वो आश है केवल एक दिन

वो वक्त है केवल एक दिन


एक सपना का मंजिल दूर नजर में

थक कर न हारा, एक नूर नजर में

ख्वाब के झुनझुना हर बार डगर में

दर्द को ढका मुस्कान से अधर में

भटकता रहा आश से दर दर मैं

वो आश है केवल एक दिन

वो वक्त है केवल एक दिन


किसी को सुना एक दिन की आश में

हज़ार सपने बुना एक दिन की आश में

न वो दिन आया जीवन रहवास में

एक रेत का टीला ढहा हर प्रयास में

हर प्रयास का मूल आश एक दिन

वो आश है केवल एक दिन

वो वक्त है केवल एक दिन।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract