STORYMIRROR

neha chaudhary

Abstract

4  

neha chaudhary

Abstract

एक बार पूछ कर तो देखो..

एक बार पूछ कर तो देखो..

1 min
246

अपना घर चलाने को, घर ही छोड़ दिया

   अपने बचपन के दोस्तों से मुँह मोड़ लिया

   जो कभी पानी भी खुद से ना पिए

उसने खाना बनाना भी सिख लिया

    फिर भी लोग कहते हैं

तूने अपनी जिंदगी में क्या किया.....

   याद उनको भी आता है माँ के हाथ का खाना

    याद उनको भी आता है

बो पुराना बाला याराना

   उसने फिर भी मुस्कुराना सिख लिया

फिर भी लोग कहते हैं

   तूने अपनी जिंदगी में क्या किया.....

संघर्ष सिर्फ बेटियां ही नहीं करती

   बेटों से पूछ कर देखो

उसने क्या क्या खो दिया....

  फिर भी लोग कहते हैं

तूने अपनी जिंदगी में क्या किया....

  


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract